फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज गति से चलने वाले वाहन और चालकों को चिन्हित करें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। डीएम डॉ.अहमद इकबाल ने तेज गति से चलने वाले वाहन और उनके चालकों को चिन्हित किए जाने के लिए पुलिस विभाग को निर्देशित किया है। शनिवार को जिला स्तरीय पत्रकार स्थायी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि सड़कों पर हादसे न हों, इसके लिए फुटपाथ को अनिवार्य किया जाना चाहिए, जिससे सड़क पर पैदल चलने वाले लोग हादसों से बच सकें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिले के तराई क्षेत्र में एनएचएआई को गति अवरोधक लगाने के साथ एआरटीओ को वाहनों में स्पीड गर्वनर लगाने के लिए कड़ाई बरतने के निर्देश दिए हैं। सभी स्कूलों के पास स्पीड ब्रेकर बनाने को भी निर्देशित किया गया है। उन्होंने पुलिस प्रभारी को ओवर स्पीड पर लगाम लगाने और जन जागरूकता अभियान चलाने के लिए पुलिस सोशल मीडिया सेल का उपयोग करने को कहा। नशे में वाहन संचालन करने के पत्रकारों के सवाल के संबंध में डीएम ने पुलिस को एल्कोमीटर का अधिक से अधिक उपयोग कर वाहनों का चालान कर जुर्माना वसूलने को कहा। इस अवसर पर पत्रकार स्थाई समिति के सदस्य चंद्रशेखर जोशी, सतीश चंद्र जोशी, जया पुनेठा, पुलिस प्रभारी अनुराग सिंह, जिला सूचना अधिकारी एनएस बिष्ट, मुकेश कुमार, भुवन जोशी, नवीन भट्ट, हरीश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें