फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका के आउटसोर्स कर्मियों ने बंद किया काम

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पालिका में तैनात आउटसोर्स कर्मियों ने फिर काम बंद कर दिया है। इससे शहर की सफाई व्यवस्था फिर लड़खड़ा गई है। आउटसोर्स कर्मियों का कहना है कि अब वह पालिका को शासन से अनुमति मिलने के बाद ही काम पर लौटेंगे। इधर, पालिका प्रशासन ने सोमवार से शहर में विशेष सफाई अभियान शुरू कर दिया है। वार्ड संख्या एक से शुरू हुआ अभियान शारदा स्नानघाट तक चला। वहीं, मंगलवार को दूसरे दिन भी वार्ड संख्या दो में अभियान चलाकर गंदगी का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन


शासन द्वारा निकायों को आउटसोर्स कर्मियों की नियुक्ति से पूर्व शासन से अनुमति लेने की अनिवार्यता लागू की है, इसके बाद आउटसोर्स कर्मियों की तैनाती को लेकर पालिका प्रशासन असमंजस में है। हालांकि पालिका प्रशासन ने जिलाधिकारी के माध्यम से अनुमति के लिए शासन को पत्र भेजा है, लेकिन अब तक शासन से जवाब नहीं मिला है। इधर अनुमति के इंतजार में स्वेच्छा से काम पर लौटे आउटसोर्स कर्मियों ने फिर काम बंद कर दिया है। उनका कहना है कि वह बगैर मानदेय के ज्यादा दिन काम नहीं कर सकते।

बता दें कि पालिका में अब तक तैनात एक दर्जन से ज्यादा आउटसोर्स कर्मियों में से ज्यादातर को सफाई व्यवस्था में लगाया गया था। शासन के आदेश से उन्हें हटाने पर शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी हो गई है। वहीं, ईओ जयवीर सिंह राठी के नेतृत्व में पालिका के नियमित पर्यावरण मित्रों की टीम क्रमवार वार्डों में अभियान चलाकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने में जुट गई है। ईओ ने बताया कि सुबह के वक्त रोज होने वाली सफाई के बाद दोपहर तीन से छह बजे तक वार्डों में सफाई अभियान चलाया जा रहा है, जो नियमित रूप से जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें