चंपावत। मुंबई के श्रीकुंवर इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की ओर से चंपावत के गोरलचौड़ मैदान में चल रहे ग्रीष्मोत्सव में रविवार को यो मेरो पहाड़ा वीडियो एलबम का विमोचन किया जाएगा।
चंपावत जिले के बाराकोट ब्लाक के सिंगदा ग्राम पंचायत निवासी बीके सामंत की ओर से तैयार किए गए वीडियो एलबम में कुमाऊं और गढ़वाल की संस्कृति को संरक्षण करने का प्रयास किया गया है। एलबम के पांचों गानों की शूटिंग कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के विभिन्न खूबसूरत लोकेशन में की गई है। एलबम के निर्देशक अमित सैनी हैं। सायं सात बजे पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल वीडियो एलबम का विमोचन करेंगे। इसके साथ ही वीडियो एलबम की यू ट्यूब लांचिंग भी की जाएगी। महोत्सव के मंच स्क्रीन लगाकर वीडियो एलबम की लांचिंग की जाएगी। एलबम में अभिनय करने वाले कलाकारों के अलावा निर्माण टीम से जुड़े सभी सदस्य मुंबई से यहां पहुंच चुके हैं।