फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानेश्वर रोड निर्माण की जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय में पूल्ड हाउस से मानेश्वर तक नवनिर्मित सड़क निर्माण की जांच को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि सड़क निर्माण में तमाम तरह की अनियमितताएं बरती गई हैं। कल्वर्ट बनने के साथ ही टूटने लगे हैं। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर निर्माण कार्य की जांच की मांग की है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि टेंडर की शर्तों के अनुरूप ठेकेदार की ओर से टनकपुर अस्कोट पैदल मार्ग की चौड़ाई बढ़ाए बिना ही कटिंग का कार्य किया गया है। इससे भविष्य से मार्ग में वाहनों का संचालन जोखिमभरा हो जाएगा। वहां दीपक पांडेय, देवकी नंदन पांडेय, किशोर पांडेय, प्रेम सिंह रावत, जगदीश पुनेठा, मनोज भट्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें