फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूल्ड हाउस से मानेश्वर रोड निर्माण में धांधली की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। पूल्ड हाउस से मानेश्वर तक रोड निर्माण में ग्रामीणों ने धांधली की शिकायत की है। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर निर्माण कार्य की जांच की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि टेंडर के अनुरूप छह माह में निर्माण कार्य पूरा किया जाना था, जो नहीं हो सका है। ठेकेदार की ओर से टनकपुर अस्कोट पैदल मार्ग की चौड़ाई बढ़ाए बिना ही कटिंग का कार्य किया गया है। दो स्थानों में कल्वर्ट का निर्माण सड़क बनने से पहले ही टूटने लगा है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के दौरान कार्यदायी संस्था पर कई स्थानों में पेयजल लाइनों को क्षति पहुंचाने की शिकायत भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत जानकारी मांगे जाने के बाद ठेकेदार की ओर से टूटे हुए कल्वर्ट को सीमेंट का लेप लगाकर बंद कर दिया गया है। ज्ञापन देने वालों में ग्रामीण दीपक पांड, देवकीनंदन पांडेय, किशोर पांडेय, प्रेम सिंह रावत, जगदीश पुनेठा, बसंती देवी, मुन्नी देवी, चंद्रकला पांडेय, शीला पांडेय, मनोज भट्ट आदि शामिल हैं। डीएम डा.अहमद इकबाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम सदर को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें