फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 को निकलेगी चमू देवता की शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत) तीन दिनी चैतोला मेले को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। शुक्रवार को मेला कमेटी और प्रशासन के बीच हुई बैठक में व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। मेले के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था समेत कई मसलों पर विचार किया गया।
विज्ञापन


मंदिर कमेटी अध्यक्ष शंकर पांडेय ने बताया कि पहली नवरात्र से पूजा का दौर शुरू हो जाएगा। जबकि 25 मार्च से तीन दिनी मेले की शुरूआत होगी। 26 मार्च को चमू देवता की शोभायात्रा निकलेगी। मेले के दौरान पेयजल, सड़क और पार्किंग के लिए स्थान चिह्नित किए गए। तहसीलदार गोविंद प्रसाद ने बताया कि स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति और खराब हैंडपंपों को शीघ्र ठीक करा लिया जाएगा। बैठक में जोगा सिंह धौनी, नर सिंह, देवेंद्र पाटनी, मदन कलौनी ने विचार रखे। विनोद सिंह, विकास पाटनी, मनमोहन धौनी, देव सिंह, भवान सिंह, लक्ष्मण भंडारी, आनंद सिंह, प्रेम राम, प्रवीण कुमार शेखर कलौनी, राजेंद्र सिंह धौनी, गुमान सिंह धौनी, हरीश कलौनी, गुमान प्रथोली, शिवराज सिंह, राकेश सिंह, लक्ष्मण धामी, रघुवर पुजारी मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें