चंपावत। पूर्वोत्तर राज्यों के विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। चुनाव नतीजे आने के बाद शनिवार को चंपावत में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी और आतिशबाजी की। मोटर स्टेशन में भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश अधिकारी और पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जीत को ऐतिहासिक करार दिया। उनका कहना था कि धीरे धीरे भाजपा का परचम पूरे देश में लहराएगा। उन्होंने इस जीत का श्रेय मोदी सरकार के कामकाज को दिया। इस मौके पर बसंत तड़ागी, मोहन भट्ट, प्रकाश नाथ, आदर्श भट्ट आदि मौजूद थे।
भाजपाईयों ने मनाया जीत का जश्न
लोहाघाट (चंपावत)। पूर्वोत्तर में भाजपा की शानदार जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली की अध्यक्षता और जिला महामंत्री नवीन बोहरा के संचालन में हुए कार्यक्रम में विधायक पूरन सिंह फर्त्याल सहित तमाम वक्ताओं ने कहा कि यह जीत नरेंद्र मोदी सरकार की सबका साथ सबका विकास की नीति और समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत का फल है। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी, नरेंद्र मेहता, सुनील चौबे, दीपक करायत, नरेश फर्त्याल, देवेंद्र बोहरा आदि शामिल थे।