फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता स्टेडियम ने जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
कबड्डी प्रतियोगिता स्टेडियम ने जीती
विज्ञापन

टनकपुर (चंपावत)। जिला खेल विभाग के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को स्पेशल कंपोनेंट प्लान के तहत स्टेडियम में अनुसूचित जाति के अंडर-18 बालकों की कबड्डी प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन और समापन मुख्य अतिथि सीओ आरएस रौतेला ने किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला स्टेडियम और राजकीय इंटर कॉलेज की टीम के बीच हुआ, इसमें स्टेडियम ने मुकाबला जीतकर प्रतियोगिता की चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। निर्णायक मंडल में रचित वल्दिया, प्रकाश जोशी, मो. मोहसिन, भुवन लाल, ललित मोहन भट्ट शामिल थे। उप जिला क्रीड़ा अधिकारी जगजीवन सिंह मेहता ने बताया कि प्रतियोगिता में क्षेत्र की छह टीमों ने प्रतिभाग किया। आयोजन में चंद्रशेखर ओली, सुनील जोशी, जगदीश प्रसाद, मोहन सिंह आदि ने सहयोग दिया।

फोटो 01 टीएनपी 04 पी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें