टनकपुर (चंपावत)। दुर्गम मथियाबाज के समाजसेवी गोधन सिंह ने वन मंत्री को पत्र भेजकर चंपावत वन प्रभाग के दोगाड़ी रेंज में वन संपदा के अवैध दोहन और जंगल में अतिक्रमण की शिकायत करते हुए कार्रवाई का आग्रह किया है।
डाक से भेजे गए पत्र में समाजसेवी सिंह ने कहा है कि दोगाड़ी रेंज के आरक्षित वन क्षेत्र के ब्यानधूरा मंदिर क्षेत्र में कुछ दबंगों द्वारा आरक्षित वन भूमि पर अतिक्रमण कर गोशाला का निर्माण किया गया है। वहीं हल्द्वानी वन प्रभाग में नंधौर वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र में अतिक्रमण कर दुकान का निर्माण किया गया है। इस बाबत रेंज के जिम्मेदारी अधिकारियों को कई बार अवगत कराते हुए कार्रवाई का आग्रह किया गया, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया।