फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बरसात के साथ मौसम ने बदली करवट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय और आसपास के इलाकों में ठंड की पहली बरसात के साथ ही मौसम ने करवट बदल ली है। मंगलवार को सुबह तड़के से दोपहर तक रुक रुक कर हुई बूंदाबांदी के कारण ठंड बढ़ गई है। मंगलवार को चंपावत मुख्यालय में सात मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन


दूसरी ओर मौसम की पहली बरसात को काश्तकारों के लिए लाभदायक माना जा रहा है। विशेषकर गेहूं की फसल के लिए बरसात को लाभदायक माना जा रहा है। साथ ही प्याज, लहसुन के साथ हरी सब्जियों के उत्पादन के लिए भी बरसात राहत लेकर आई है। दूसरी ओर ठंड के प्रकोप से बचने के लिए लोगों ने अलाव, हीटर और गरम कपड़ों का सहारा लिया। बारिश से दिन भर बाजार में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें