फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत में 84 वादों का हुआ निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से सभी न्यायालयों और तहसीलों में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 84 वादों का निस्तारण किया गया। जिला जज एवं प्राधिकरण अध्यक्ष प्रेम सिंह खिमाल की अध्यक्षता में आयोजित लोक अदालत में 14 लाख 99 हजार पांच सौ रुपये के वादों का समायोजन तथा एक लाख 25 हजार रुपये का अर्थदंड वसूला गया।
विज्ञापन


जिला जज के न्यायालय में दो वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें पीड़ित पक्ष को तीन लाख 60 हजार रुपये का भुगतान किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट धर्मेंद्र सिंह के न्यायालय में 29 वादों का निस्तारण कर एक लाख 25 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। सिविल जज जूनियर डिवीजन टनकपुर के न्यायालय में चार वादों का निस्तारण कर आठ लाख 22 हजार पांच सौ रुपये का समायोजन वसूल किया गया। सिविल जज टनकपुर के न्यायालय में तीन वादों का निस्तारण कर तीन लाख 17 हजार रुपये का समायोजन वसूला गया। एसडीएम लोहाघाट ने नौ तथा एसडीएम टनकपुर ने 37 फौजदारी वादों का निस्तारण किया गया। इसके अलावा बैंक वसूली के 33 प्रकरणों में दो का निस्तारण कर एक लाख पांच हजार रुपये की वसूली की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें