फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को जाम से निजात नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। पुलिस प्रशासन के तमाम दावों के बावजूद शहर में जाम की समस्या से लोगों को छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। शुक्रवार को भी डाक बंगला सड़क के अलावा रोडवेज स्टेशन से ब्लॉक कार्यालय तक लंबा जाम लग गया, इसमें करीब 15 मिनट तक आवाजाही ठप हो गई। लोगों को सड़क के आर-पार जाना मुश्किल हो गया। जाम के दौरान काफी देर तक यातायात पुलिस कर्मियों का कहीं अता-पता नहीं था।
विज्ञापन


शादी-विवाह का सीजन होने के कारण बाजार में नगर और ग्रामीण क्षेत्रों से खरीदारी के लिए आने वाले लोगों की भारी भीड़ हो रही है, जिन्हें समय-समय पर लगने वाले जाम से परेशान होना पड़ रहे हैं। इसके अलावा भी आए दिन रुक-रुक कर लगने वाले जाम के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आड़े-तिरछे खड़े वाहनों को हटाने और अनावश्यक रूप से स्टेशन बाजार पर खड़े वाहनों को हटाने में भी यातायात पुलिस द्वारा कोई रुचि नहीं लेने से जाम की स्थिति गंभीर हो रही है। लोगों ने जाम से निजात दिलाने की मांग की। इधर, थानेदार बीएस बृजवाल ने यातायात व्यवस्था सुचारु करने के लिए पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें