फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिथि शिक्षकों ने उठाई नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। विकासखंड के अतिथि शिक्षकों ने काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियुक्ति पत्र जारी करने जाने की मांग की। मंगलवार को अतिथि शिक्षकों की बैठक में कहा गया कि लंबी कानूनी लड़ाई के बाद शासन स्तर से नवंबर में पुनर्नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं, लेकिन जिला एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारी इसे गंभीरता से नहीं ले पा रहे हैं।
विज्ञापन


बैठक में वक्ताओं का कहना था कि छह नवंबर को हुई काउंसलिंग के बाद अभ्यर्थियों को ज्वाइनिंग लेटर नहीं दिए जा रहे हैं, जबकि दो अन्य ब्लॉक बाराकोट, पाटी में चयनितों को काउंसलिंग के दिन भी ज्वाइनिंग दे दी गई है लेकिन चंपावत विकासखंड में दो दिन बाद भी नियुक्ति पत्र नहीं दिए जा रहे हैं। उन्होंने शीघ्र नियुक्ति पत्र जारी न करने पर धरना, प्रदर्शन कर विरोध जताने की चेतावनी दी गई। अतिथि शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष भुवन प्रथोली ने अध्यक्षता की। बैठक में संजीव भट्ट, बबीता बिष्ट, चंचल सिंह कुंवर, मनोज कुमार, पुष्पा पाठक आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें