फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेवजह पिटाई से सदमे में है बिजली विभाग की महिला कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।
बनबसा सीमा पर चेकिंग के दौरान एसएसबी की महिला कांस्टेबल द्वारा बेवजह पिटाई करने से बिजली विभाग के कार्यालय में कार्यरत नेपाल निवासी युवती सदमे में है। शुक्रवार को ड्यूटी के दौरान अचानक तबियत बिगड़ी तो उसे संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां हालत में सुधार होने के बाद उसे घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन


महेंद्रनगर (नेपाल) के भासी गांव की रहने वाली युवती धनलक्ष्मी पुत्री धन सिंह यहां विद्युत सब स्टेशन कार्यालय में सेल्फ हेल्प ग्रुप के तहत डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है। वह रोज नेपाल से बनबसा बस अड्डे तक साइकिल से आती है। शुक्रवार को कार्यालय में अचानक उसे घबराहट होने लगी। तबियत बिगड़ने पर उप खंड अधिकारी बीएम भट्ट एवं विभाग के कर्मचारी उसे संयुक्त चिकित्सालय ले गए। जहां इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार आया। पीड़ित धनलक्ष्मी ने बताया कि 23 अक्तूबर को नेपाल से बनबसा आते वक्त सीमा पर एसएसबी की महिला कांस्टेबल ने उसे चेकिंग के लिए रोका और अंदर ले जाकर बेवजह उसकी पिटाई की थी। इस घटना के बाद से वह तनाव में है और मन में भय सा बना है। एसडीओ भट्ट ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना वाले दिन सूचना मिलने पर वे खुद एसएसबी के कंपनी कमांडर से मिले और महिला कर्मी धनलक्ष्मी के साथ की गई बदसलूकी की शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें