फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्णिका, साक्षी, माही, आंचल, तनिष्क, दृष्टि ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर स्थित मुक्ता मेमोरियल होली विजडम स्कूल में बच्चों की नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में कक्षा दो से सात तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया, जिसमें स्वर्णिका, साक्षी, माही, आंचल, तनिष्क, दृष्टि सर्वोत्कृष्ट डांसर घोषित की गई। विद्यालय के प्रबंधक संजय पंत के दिशा-निर्देशन में हुई प्रतियोगिताओं का प्रधानाचार्य मनोज पंत, सीमा पंत, अनीता ने शुभारंभ किया।
विज्ञापन


उनका कहना था कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों में छिपी प्रतिभाओं को एक मंच मिलता है। सुभाष गहतोड़ी और हेमा देव के संचालन में हुई नृत्य प्रतियोगिता में कक्षा दो में स्वर्णिका जोशी ने पहला, छवि पुजारी, दिव्यांशी रस्तोगी ने दूसरा, दीपांशु चौथिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

कक्षा तीन में साक्षी वर्मा ने पहला, भूमिका गहतोड़ी ने दूसरा, अनुष्का जोशी ने तीसरा, कक्षा चार में माही टम्टा ने पहला, नीतिका करायत ने दूसरा, गुंजन जोशी ने तीसरा, कक्षा पांच में आंचल मेहरा ने पहला, अनुष्का गोस्वामी ने दूसरा, सक्षम जोशी ने तीसरा, कक्षा छह में तनिष्क जोशी ने पहला, अर्पिता देव, उर्मिला चौथिया ने दूसरा, स्मिता लोहनी ने तीसरा, कक्षा सात में दृष्टि ने पहला, प्रेरणा रावत ने दूसरा, रक्षा पांडेय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायक के रूप में चंद्रकला पांडेय, अनीता जोशी, कल्पना बिष्ट, नीरजा जोशी, गीता पुजारी, पूजा जोशी ने सहयोग किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें