फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतीखान में दीप महोत्सव की तैयारियां जोरों पर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। खेतीखान में 12 अक्तूबर से होने वाले पांच दिनी दीप महोत्सव की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। महोत्सव को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह बना हुआ है। इस आयोजन को लेकर क्षेत्रवासियों की ओर खेतीखान में विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया गया।

महोत्सव को भव्य रूप देने के लिए विभिन्न उप समितियों का गठन किया गया है। महोत्सव में विभिन्न शैक्षिक, खेलकूद प्रतियोगिताओं के अलावा सांस्कृतिक दलों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। बृहस्पतिवार को महोत्सव समिति के अध्यक्ष मुकेश राज देउपा, एनएसएस प्रभारी दिवाकर भट्ट के नेतृत्व में आयोजन समिति, एनएसएस स्वयं सेवकों ओर ग्रामीणों द्वारा दीप महोत्सव स्थल, मुख्य मार्ग में विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान जगह जगह फैले कूड़े को एकत्र करने के अलावा झाड़ियों का कटान किया गया। अध्यक्ष मुकेश राज देउपा ने बताया कि 18 वें वर्ष के दीप महोत्सव को भव्य और आकर्षक रूप देने के लिए जोरदार तैयारियां की जा रही हैं। महोत्सव को सफल बनाने के लिए स्वच्छता, जलपान, खेलकूद, आवास, अनुशासन, मेला संचालन, स्वागत और सांस्कृतिक समितियों का गठन किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि महोत्सव में जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता के अलावा बहुदेश्यीय शिविर आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर उपाध्यक्ष मनोज माहरा, सचिव सुमित कलखुड़िया, कोषाध्यक्ष संदीप कलखुड़िया, उप सचिव नारायण सिंह देउपा, कोषाध्यक्ष जगदीश चंद्र भट्ट, मनीष भट्ट आदि मौजूद थे।
फोटो 05 एलएचजी 06 पी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें