फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तय नही हो पाई छात्र संघ चुनाव की तिथि

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। पीजी कालेज में छात्र संघ चुनाव की तिथि को लेकर संशय बना हुआ है। बुधवार को छात्रों और कालेज प्रशासन के बीच हुई बैठक में आम राय नहीं बन सकी। जिस कारण चुनाव की तिथि का मामला डीएम दरबार पहुंच गया। देर सांय तक कालेज प्रशासन और डीएम के बीच वार्ता चल रही थी। कालेज प्रशासन ने एहतियातन सुरक्षा का तगड़ा बंदोबस्त किया था।

बुधवार को कालेज प्रशासन और छात्र नेताओं के बीच चुनाव की तिथि को लेकर बैठक हुई। चुनाव अधिकारी डॉ.बीपी ओली ने बताया कि बैठक के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सदस्यों ने चुनाव को दस अक्टूबर के बाद कराने की बात कही। उनका कहना था कि अभी तक कई छात्र छात्राओं के परिचय पत्र नहीं बन पाए हैं। जबकि दूसरे पक्ष के छात्र दस अक्टूबर से पूर्व चुनाव कराने की बात कह रहे थे।
विज्ञापन


उनका कहना था कि 11 अक्टूबर को सेना भर्ती है, जिस वजह से कई छात्र चुनाव में शामिल नहीं हो पाएंगे। काफी मशक्कत के बाद भी कोई ठोस नतीजा नहीं निकल सका। जिसके बाद कालेज प्रशासन ने जिला प्रशासन को मामले से अवगत कराने का निर्णय लिया। देर शाम तक कालेज प्रशासन और डीएम के बीच वार्ता जारी थी।
फोटो 04 सीपीटी 05 पी।
बाक्स
आज फिर होगी बैठक
चंपावत। छात्र संघ चुनाव की तिथि को लेकर एक बार फिर बृहस्पतिवार को बैठक होगी। चुनाव अधिकारी डा.बीपी ओली ने बताया कि बैठक में दोनों पक्षों के साथ वार्ता कर चुनाव तिथि घोषित की जाएगी। बैठक में जिला प्रशासन के मौजूद रहने की संभावना है।
विज्ञापन

कोट
छात्र संघ चुनाव हर हाल में दस अक्टूबर तक करवाने हैं। जिला प्रशासन से वार्ता की जा रही है। कोई नतीज नहीं निकलने पर कुलपति को वस्तुस्थिति से अवगत कराया जाएगा।
डा.शीतल भंडारी,
प्राचार्य पीजी कालेज चंपावत।
सतीश जोशी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें