फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायनगर को हरा हल्द्वानी बना चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। लड़ीधुरा में हुई वॉलीबॉल प्रतियोगिता में हल्द्वानी ने रायनगर चौड़ी की टीम को हरा ट्रॉफी पर कब्जा किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी, डॉ. कृष्ण सिंह अधिकारी, दयाल सिंह, भवान सिंह, नमन जोशी ने विजेता और उप विजेता टीमों को ट्रॉफी और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मंगलवार को मुख्य अतिथि डॉ. कैलाश चंद्र और राजेंद्र अधिकारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


लीग मैचों की चार विजेता टीमों के बीच सेमीफाइनल हुए। पहले सेमीफाइनल में हल्द्वानी ने रैघांव को हरा फाइनल में जगह बनाई थी। दूसरे सेमीफाइनल में रायनगर चौड़ी ने बाराकोट को हराया। फाइनल मुकाबले में हल्द्वानी ने रायनगर चौड़ी को 3-0 सैटों से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। निर्णायक नवीन चंद्र जोशी, हिमांशु अधिकारी, प्रदीप ढेक, रमेश जोशी व कैलाश टोलिया थे। आंखों देखा हाल अनिल वर्मा, अमित अधिकारी व जितेंद्र सिंह ने सुनाया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें