फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन भी हो प्रवेश प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रनेताओं ने महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष मेें प्रवेश के लिए शुरू की गई ऑनलाइन प्रक्रिया के साथ ही ऑफलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू किए जाने की मांग उठाई है।

बृहस्पतिवार को छात्रों ने प्राचार्य डॉ.शीतल सिंह भंडारी के माध्यम से कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन भेजकर कहा कि पर्वतीय इलाकों में इंटरनेट सेवा की कमी के कारण दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन प्रवेश के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। उनका कहना है कि विश्वविद्यालय की ओर से ऑन लाइन प्रवेश के लिए 17 जुलाई की तिथि अंतिम घोषित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि 17 जुलाई तक ही छात्र-छात्राओं को ऑफलाइन प्रवेश की अनुमति मिल जाए तो अधिकांश छात्रों को लाभ मिलेगा।

प्राचार्य के माध्यम से कुलपति को ज्ञापन भेजने वालों में छात्र नेता अभिषेक गंगोला गोलू, नाथ सिंह बोहरा, अंकित रावत, विकास गिरि, चंद्रशेखर फुलारा, बसंत जोशी, नीरज पांडेय, पारस सिंह महर, रोहित कार्की आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें