फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी व्यवसायी ने जहर खाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

लोहाघाट (चंपावत)। नगर के एक सब्जी व्यवसायी ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। व्यवसायी की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।


थानाध्यक्ष मीनाक्षी नौटियाल ने बताया कि मूल रूप से विकासखंड पाटी के रमक गांव निवासी दयानंद उर्फ दिनेश जोशी (44) पुत्र भवानी दत्त पिछले कई वर्षों से पिथौरागढ़ मार्ग लोहाघाट में अपने बच्चों के साथ रहते थे। जो स्टेशन बाजार में सब्जी का व्यापार करते थे। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन



शनिवार को दिन भर दिनेश ने दुकानदारी की। शाम को जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों द्वारा उनकी संभावित स्थानों पर ढूंढखोज की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। रविवार सुबह मायावती मार्ग से 20 मीटर नीचे खंडहर में दिनेश मृत पड़ा हुआ था। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। एसओ ने बताया कि एसआई नीरज मेहरा द्वारा शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए लोहाघाट लाया गया। जहां चिकित्साधीक्षक डा.मंजीत सिंह ने पोस्टमार्टम किया। डा.सिंह का कहना है कि दिनेश की मौत जहर खाने से हुई है। रविवार को गमगीन माहौल में दिनेश का ऋषेश्वर घाट में अंतिम संस्कार किया गया। उनके भतीजे और पुत्र ने चिता को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें