फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी के जवान से ठगे 80 हजार

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
चंपावत। एसएसबी की पंचम वाहिनी के एक जवान से बैंक पॉलिसी पर अधिक ब्याज दिलाने के नाम पर 80 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। एसएसबी कर्मी चरन सिंह ने बताया कि एक जनवरी को उन्हें अनजान नंबर से फोन आया। व्यक्ति ने खुद को बैंक कर्मी बताया। उसने कहा कि उनकी (एसएसबी कर्मी की) बैंक की पॉलिसी हैक हो गई है। लिहाजा दूसरी पॉलिसी बनाई जा रही है। फोन करने वाले ने कई तरह के लाभ बताते हुए कहा कि उसकी बताई पॉलिसी लेने में अधिक आर्थिक लाभ होगा।
विज्ञापन

इसके लिए उन्हें एक खाते में 80 हजार रुपये डालने होंगे। चरन सिंह ने अधिक लाभ की उम्मीद में बताए गए खाते में 80 हजार रुपये भेज दिए लेकिन मार्च के अंतिम सप्ताह तक इंतजार करने के बाद भी जब चरन सिंह के खाते में धन नहीं आया, तो उन्हें ठगी का अंदेशा हुआ। 28 मार्च को चरन सिंह ने कोतवाली में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। जांच अधिकारी धीरेंद्र कुमार का कहना है कि साइबर सेल के जरिये जल्द ही ठग का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें