फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

76 बकाएदारों के कनेक्शन काटे, 21 लाख वसूले

Wed, 17 Feb 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,टनकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वित्तीय वर्ष की क्लोजिंग नजदीक आते ही बिजली विभाग ने बकाया बिलों की वसूली तेज कर दी है। बकाएदारों के कनेक्शन काटने को अभियान शुरू किया गया है। एक पखवाड़े के अंदर 76 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटकर विभाग ने करीब 21 लाख रुपये की वसूली की है।
विज्ञापन


उप खंड अधिकारी बीएम भट्ट ने बताया कि बकाया बिजली बिलों की वसूली के लिए 31 मार्च तक अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान बकाएदारों के विद्युत कनेक्शन काटे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 7.30 करोड़ रुपये की बकाया वसूली होनी है। टनकपुर और बनबसा क्षेत्र के उपभोक्ताओं पर करीब 3 करोड़ रुपये बकाया है। वसूली अभियान के तहत विभाग द्वारा ने 31 मार्च तक बकाया बिल का भुगतान करने उपभोक्ताओं को बिल पर लगने वाले अधिभार की छूट दी गई है।

उन्होंने बताया कि बिलों की वसूली के लिए टनकपुर और बनबसा में अलग-अलग टीम बनाई गई है, जिन्हें बिलों का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि एक फरवरी शुरू अभियान में अब तक 76 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा चुके हैं। उप खंड अधिकारी ने उपभोक्ताओं से कार्रवाई से बचने के लिए जल्द बकाया बिल का भुगतान करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें