फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्यामलाताल में आबादी के समीप दिखा भालू

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। जंगलों में लगी आग से वन्यजीव आबादी की ओर रुख करने लगे हैं। सूखीढांग के पर्यटन स्थल श्यामलाताल में पिछले दिनों गांव के करीब भालू दिखाई देने से लोगों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन

इन दिनों जंगलों में चारों तरफ भीषण आग लगी है। चंपावत वन प्रभाग के बूम रेंज का जंगल मां पूर्णागिरि धाम से लगी पहाड़ी से लेकर चूका तक धधक रहा है। आग से जहां करोड़ों की वन संपदा प्रभावित हो रही है, वहीं वन्यजीवों को भी नुकसान पहुंच रहा है। आग से बचने के लिए वन्यजीव आबादी की ओर रुख करने लगे हैं।

लखनऊ निवासी अधिवक्ता अजय मिश्रा ने बताया कि वे श्यामलाताल स्थित अपने रिजॉर्ट में प्रवास के लिए आए थे। तीन दिन पूर्व उन्हें अपने रिजॉर्ट के पास चट्टान पर एक भालू खड़ा दिखाई दिया।
विज्ञापन


कुछ देर विचरण के बाद वह जंगल की ओर चला गया। उन्होंने अपने कैमरे में भालू का फोटो भी कैद किया। इधर, वन्यजीवों के आबादी की ओर रुख करने से जंगलों से लगे गांवों के लोगों में दहशत फैल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें