फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारी सोलह मई से करेंगे कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण नहीं किए जाने के विरोध समेत 32 सूत्री मांगों को लेकर 16 मई से कार्य बहिष्कार का एलान किया है। इस संबंध में यूनियन ने मंडलीय प्रबंधक को नोटिस भी थमाया है। कर्मचारी नेताओं का आरोप है कि निगम प्रबंधन कर्मचारी हितों की लगातार अनदेखी कर रहा है।
विज्ञापन


यूनियन के अध्यक्ष कमल पपनै और मंत्री अशोक चौधरी के द्वारा मंडलीय प्रबंधक को दिए आंदोलन के नोटिस में कहा गया है कि संगठन द्वारा समय-समय पर कर्मचारियों की समस्याएं उठाई जाती रही है, लेकिन प्रबंधन ने लंबे से उन समस्याओं का निराकरण नहीं किया है। उन्होंने बताया कि गत माह तीन अप्रैल को हुई की मंडलीय बैठक में संगठन ने निगम प्रबंधक को कर्मचारियों और निगम हित की समस्याओं को दूर करने का समय दिया, लेकिन फिर भी प्रबंधन की नींद नहीं टूटी। जिससे कर्मचारियों में खासा रोष बना हुआ है। यूनियन ने कहा है कि 15 मई तक निगम प्रबंधन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर 16 मई से संगठन से जुड़े सभी कर्मचारी कार्य बहिष्कार शुरू कर देंगे। मांग पत्र और आंदोलन के नोटिस की प्रति परिवहन मंत्री, मुख्य सचिव, परिवहन सचिव, जिलाधिकारी, एसपी और निगम के प्रबंध निदेशक को भी भेजी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें