लोहाघाट (चंपावत)। गल्लागांव से लोहाघाट और बाराकोट मार्गों के टैक्सी चालकों ने मनमाना किराया वसूलने के आरोपों को खारिज किया। एसडीएम को ज्ञापन भेजकर उन्होंने कहा कि मनमाने किराए के नाम पर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। जबकि डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते लोहाघाट से गलचौड़ा तक 20 और लोहाघाट से तड़ाग, तड़ीगांव, नौमाना और गल्लागांव तक 30 रुपये किराया लिया जा रहा है।
कहा कि कुछ ही महिलाओं को किराए से आपत्ति है। ज्ञापन देने वालों में उमेश कालाकोटी, नरेश कुमार, महेश ओली, हरीश तिवारी, उमेश, अमर सिंह, विनोद सिंह, रंजीत सिंह, दिवान सिंह, प्रकाश सिंह, दीपक सिंह,हेम, भूपाल सिंह, भुवन जोशी आदि शामिल रहे। इधर मनमाने किराये का आरोप लगाने वाली महिलाओं का कहना है कि वे अधिक किराये के खिलाफ लगातार आवाज उठाती रहेंगी।