फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल से रियांसी गांव के ट्रांसफार्मर को ठीक करना भूल गया विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। नेपाल सीमा से लगे तल्लादेश क्षेत्र के रियांसी गांव के लोग लो-वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। इस गांव में तीन साल पहले खराब हुए बिजली के ट्रांसफार्मर को अभी तक ठीक नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन


ऊर्जा निगम द्वारा खराब ट्रांसफार्मर को ठीक करने के बजाय वमन गांव से लाइन खींच कर इस गांव में बिजली की आपूर्ति तो की जा रही है, लेकिन अधिक दूरी और ज्यादा लोड होने की वजह से वोल्टेज कम आ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि ऊर्जा निगम ने कनेक्शन तो दिए हैं, लेकिन इससे नौ वाट का एलईडी बल्ब तक नहीं जल पा रहा है। इस समस्या से बोर्ड परीक्षाएं नजदीक होने से छात्र-छात्राओं पढ़ाई प्रभावित हो रही है। दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा कोमल का कहना है बिजली नहीं होने से पढ़ाई करने में बहुत दिक्कत हो रही है। प्रधान लक्ष्मी देवी ने बताया कि इस संबंध में कई बार ऊर्जा निगम से शिकायत शिकायत की जा चुकी है। समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीण मोहन सिंह, नारायण सिंह, मदन सिंह, मंजू देवी, मुन्नी देवी, गंगा देवी ने इस समस्या ने निजात दिलाने की मांग की है। ऊर्जा निगम के कनिष्ठ अभियंता आरसी पंत का कहना है कि रियांसी गांव के लिए नए ट्रांसफार्मर की मांग की गई है। जैसे ही ट्रांसफार्मर मिल जाएगा, गांव को लो-वोल्टेज की समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें