चंपावत। बारहमासी सड़क पर कटिंग के चलते मंगलवार को अमोड़ी और स्वांला के बीच में घंटों जाम लग गया। इसके चलते एक किमी तक वाहनों की कतार लग गई।
जाम लगने से दिल्ली, लखनऊ, बरेली, हल्द्वानी, हरिद्वार को जाने वाली यात्री बसें भी जाम में फंसी रहीं। पहाड़ी कटिंग की मिट्टी साफ करने के बाद भी जाम खुल सका। इसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।
बता दें की इन दिनों स्वांला, अमोड़ी बेलखेत, सिन्याड़ी, सूखीढ़ांग, अमरूबैंड में बारहमासी सड़क निर्माण का काम चल रहा है। जिससे जगह-जगह जाम लग रहे है। ब्यूरो