फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत में 18 दुकानों में की छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। दीपावली को देखते हुए खाद्य पूर्ति विभाग ने चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार को 18 दुकानों में छापेमारी कर एक दुकान में एक्सपायरी सामान मिलने पर नोटिस जारी किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी ने जीआईसी चौक, जीआईसी रोड, मल्ली मादली, तल्ली मादली, छतार में निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इस दौरान जीआईसी रोड पर परचून की दुकान में ओएस, कसूरी मैथी, काली मिर्च, नमकीन के लगभग 37 पैकेट एक्सपायरी मिले। जिन्हें खाद्य अधिकारी ने मौके पर ही नष्ट कर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने दुकानदार को नोटिस भी जारी कर दिया है। छतार होटल में गंदगी मिलने पर दुकानदार को शीघ्र सफाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छापामारी अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें