चंपावत। जिला मुख्यालय के एटीएम से रुपये नहीं निकलने से लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ा। इसके अलावा एसबीआई के मुख्य एटीएम में भी खराबी आ गई थी।
इसके चलते लोगों को दिक्कतों का समाना करना पड़ा। शनिवार को जिला मुख्यालय के खड़ी बाजार एसबीआई, पीएनबी, यूको, केनरा, आईडीबीआई, यूनियन बैंक के एटीएम से धनराशि नहीं निकल पाई, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्वांला निवासी पुष्कर ने बताया कि वह सामान खरीदने के लिए बाजार आए थे, लेकिन एक भी एटीएम से रुपये नहीं निकल पाए।
सीडीएम से भी नहीं हुआ लेनदेन
खड़ी बाजार में लगी कैश डिपोजिट मशीन (सीडीएम) से भी शनिवार को शोपीस बनी रही। लोग एटीएम से कैश नहीं निकलने पर सीडीएम मशीन पहुंचे, लेकिन मशीन खराब होने से सीडीएम से भी कैश नहीं निकल पाया।
एटीएम में डालने के लिए मिल रहा प्रतिदिन 40 लाख
चंपावत। जिला मुख्यालय में विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से लगे एटीएम में कैश डालने के लिए भारतीय स्टेट बैंक की ओर से प्रतिदिन 40 लाख से अधिक का कैश दिया जा रहा है, लेकिन इसके बाद भी अधिकांश एटीएम खाली हैं।
एसबीआई के मुख्य एटीएम में खराबी आई थी। मैकेनिक के आने के बाद एटीएम को ठीक कर दिया है। एटीएम में कैश डालने के लिए एजेंसियों को 40 लाख रुपये शुक्रवार को ही दे दिए थे।
- एनआर जौहारी, एसबीआई शाखा प्रबंधक।