फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छीनीगोठ के जंगल में बाघ का निवाला बनने से बची महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। चारा लेने गई एक महिला पर बाघ ने हमलाकर घायल कर दिया। जंगल साथ गई महिलाओं के शोर मचाने पर बाघ भाग गया। घायल महिला को संयुक्त चिकित्सालय में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


छीनीगोठ निवासी रमेश चंद्र जोशी की पत्नी खष्टी देवी (40) सोमवार को गांव की अन्य महिलाओं के साथ जंगल में चारा लेने जा गई थी। बताया गया कि जंगल जाते वक्त शारदा रेंज के छीनी कंपार्टमेंट में काली माटी के पास उन्हें बाघ बैठा दिखाई दिया। बाघ देखकर महिलाओं ने दौड़ लगा दी, लेकिन बाघ ने सबसे पीछे दौड़ रही खष्टी देवी के पैर को जबड़े से पकड़ लिया।

खष्टी देवी पर झपटे बाघ को देखते ही महिलाओं के शोर मचाते ही बाघ भाग गया। घायल अवस्था में खष्टी को संयुक्त अस्पताल पहुंचाया गया जहां, उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें