फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी भरकम चालान काटने से भड़के व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। प्रशासन की ओर से पॉलिथीन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत छोटी दुकानों पर भारी भरकम धनराशि का चालान किए जाने से व्यापारी भड़के हुए हैं। मंगलवार को व्यापार संघ अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा के नेतृत्व में व्यापारियों ने डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय से मुलाकात कर विरोध जताया और ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


व्यापारियों का कहना था कि बीते दिनों पॉलिथीन के खिलाफ चलाए गए अभियान में भैरवां तिराहे पर एक छोटे सब्जी व्यापारी पर 35 हजार रुपये के चालान की कार्रवाई की गई। व्यापारी की दुकान की कुल लागत 35 हजार रुपये नहीं है। उनका कहना था कि प्रशासन के चेकिंग अभियान से उन्हें दिक्कत नहीं है मगर छोटे व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने एक बार पकड़े जाने पर चेतावनी देने, दूसरी बार पकड़े जाने पर चालान की कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई। वहां कमलेश राय, कैलाश सिंह अधिकारी, बसंत सिंह तड़ागी, किशोर कुमार, देवकीनंदन पांडेय आदि थे।

प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग न करें व्यापारी
चंपावत। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने जिले के सभी व्यापारियों से पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पॉलिथीन का प्रयोग उच्च न्यायालय, राज्य शासन से प्रतिबंधित है।
विज्ञापन


यदि छापेमारी के दौरान कही भी पॉलिथीन मिली तो उच्च न्यायालय, शासन के निर्देशों के अनुपालन में संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने सभी एसडीएम, पुलिस क्षेत्राधिकारियों, तहसीलदारों, अधिशासी अधिकारियों, विभागीय अधिकारियों, थानाध्यक्षों को पॉलिथीन का प्रयोग न करने के लिए प्रचार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें