लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट विकासखंड के एलीट चिल्ड्रन एकेडमी में हुई फैंसी ड्रेस और क्वजि प्रतियोगिता में अदीति और अजय ने बाजी मारी। विद्यालय के प्रबंधक राजू गड़कोटी ने दीप जलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राएं आकर्षक परिधानों में सजधज के आए थे।
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में अदीति राय ने पहला, इशिता आर्या ने दूसरा और अनवेशा अधिकारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। क्विज में अजय अधिकारी की टीम प्रथम, सोनी अधिकारी की टीम द्वितीय और योगेशनाथ की टीम तृतीय रही। निर्णायकों और आयोजन में राजू अधिकारी, किशोर खर्कवाल, नवल जोशी, सुरेश जोशी, किशोर जोशी, मुन्नी जोशी, हरीश कुमार, कमला जोशी, प्रियंका वर्मा, गीता अधिकारी, हेमा जोशी, बबीता अधिकारी, चंद्रा सामंत, सीमा आर्या आदि ने सहयोग किया।