फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दैवी आपदा के दौरान राहत कार्यो में कोताही न बरतें

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। कुमाऊं मंडलायुक्त राजीव रौतेला ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई समीक्षा में अधिकारियों को आपदा के दौरान राहत कार्यों में कोताही न बरतने की हिदायत दी। मंडलायुक्त ने कहा कि आपदा से प्रभावित कोई भी परिवार प्रशासनिक सहायता व सहयोग से वंचित न रहे।
विज्ञापन


चंपावत जिलाधिकारी सुरेंद्र नारायण पांडेय ने बताया कि बारिश से जिले में चार मानव और नौ पशु हानि हुई थी। तीन भवन पूर्ण, 46 भवन आंशिक (पक्के), छह भवन आंशिक (कच्चे) तथा छह पशुशाला क्षतिग्रस्त हुए थे। वीडियो कांफ्रेसिंग में मुख्य विकास अधिकारी शैलेंद्र सिंह बिष्ट, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, प्रभागीय वनाधिकारी केएस बिष्ट, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें