फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से भी थमे नहीं कदम, किसान हाट में खूब हुई खरीददारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। भारतीय किसान यूनियन की पहल पर रामलीला मैदान में रविवार को लगी किसान हाट में बारिश के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। बड़ी संख्या में पहुंचे उपभोक्ताओं ने बाजार मूल्य से कम दाम में ताजी और जैविक सब्जियां मिलने से काश्तकारों ने जमकर खरीददारी की। हाट में उपभोक्ताओं को जैविक ताजी सब्जियां बाजार मूल्य से 30 प्रतिशत कम दाम पर मिल रही है।
विज्ञापन


इसके चलते हाट में पहुंचे लोगों ने ताजी शिमला मिर्च, बैगन, लौकी, मूली, तुरई, फ्रासबीन, राई, बंदगोभी की जमकर खरीदारी की। हाट में किसान यूनियन के अध्यक्ष नवीन सिंह करायत, केशवदत्त चौबे, उर्वादत्त चौबे, उमेश बगौली, हेमा देवी, सोनू, देवदत्त जोशी, त्रिलोक सिंह फर्त्याल आदि काश्तकार उत्पाद लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें