फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धावस्था पेंशन और शौचालय निर्माण की स्वीकृति दी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। तहसील दिवस में 18 शिकायतें दर्ज की गई। जिनकी सुनवाई करते हुए एसडीएम आरसी गौतम ने ढोरजा के रूप सिंह की वृद्धावस्था पेंशन और शौचालय निर्माण की स्वीकृति प्रदान की। आदर्श कालोनी के लोगों ने टैक्सी स्टैंड से आदर्श कालोनी तक सड़क पर सुधार करने की शिकायत की।
विज्ञापन


मढुवा ग्राम के भूप सिंह बोरा ने स्कूल में विज्ञान वर्ग में शिक्षकों की कमी की शिकायत दर्ज कराई, मीना देव की शिकायत थी कि बंदर के छत से ईट गिराने से उनकी मां की मृत्यु हुई है, जिसको आपदा में दर्ज कर मुआवजा दिया जाए। जीडी पांडेय ने जैन वीडियो की ओर से पूर्व में बहुउद्देशीय चिकित्सा वाहन से दूरदराज क्षेत्रों में चिकित्सा प्रदान की जाती थी, लेकिन वर्तमान में वाहन सीएमओ कार्यालय में खड़ा है।

लक्ष्मी दत्त ने कृषि विभाग के बीज वितरण में अनियमितता बरतने तथा बीज उपलब्ध न होने, कल्याण सिंह ने बिजली आपूर्ति करने, जाखजिंडी की हेमा देवी ने ग्राम प्रधान की ओर से दूसरे तोक में कार्य कराए जाने, कोयाटी के हयात सिंह ने भवन, पॉलीहाउस दिलाने, कलचौड़ा के प्रधान गिरीश फर्त्याल ने हाईड्राम बनाने, विद्युत पोल लगाने, नया राशनकार्ड बनाने की शिकायतें दर्ज कराई।
विज्ञापन


इस अवसर पर सीएमओ डॉ.आरपी खंडूरी, सीवीओ डॉ.बीएस जंगपांगी, ईई लोनिवि बीसी पंत, जल संस्थान अशोक कुमार, लघु सिंचाई प्रशांत कुमार, डीईओ डीएस राजपूत, बेसिक सत्यनारायण, डीएचओ एनके आर्या सहित कृषि, पर्यटन, ग्रामोद्योग, उद्योग आदि विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें