फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 जुलाई से आंदोलन करेंगे रोडवेज कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट / टनकपुर (चंपावत)। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की क्षेत्रीय प्रबंधन समिति ने 16 सूत्री मांगों पर अब तक सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताई है। मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर 16 जुलाई से पिथौरागढ़ में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है। सैनिक विश्रामगृह में कर्मचारी नेता मोहन सिंह भंडारी की अध्यक्षता और क्षेत्रीय मंत्री सूरज भान के संचालन में हुई बैठक में वक्ताओं ने बताया कि कर्मचारी लंबे समय से एक सितंबर 2008 से शासनादेश के मुताबिक एसीपी का लाभ देने, टनकपुर मंडल में कार्यालय सहायक बीसी, कैशियर, भंडारपाल आदि की पदोन्नति, लोहाघाट बस स्टेशन की चहारदीवारी बनाने, अवैध संचालन पर रोक लगाने आदि मांगों मंडलीय प्रबंधक संचालन से वार्ता के बावजूद अब तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो सकी है। क्षेत्रीय प्रबंध समिति ने 15 जुलाई तक मांगों पर अमल नहीं होने पर 16 जुलाई से क्षेत्रीय अध्यक्ष सहायक महाप्रबंधक कार्यालय पिथौरागढ़ के सम्मुख भूख हड़ताल की चेतावनी दी है। बैठक में कैलाश मुरारी, भुवन पांडेय, इंद्र सिंह, तेजवीर सिंह, विनोद नौटियाल, राजेंद्र सिंह बिष्ट, नवीन जोशी, नरेंद्र कुमार, किशोर सिंह नेगी, राजेंद्र भाकुनी, एनडी भट्ट, राजेंद्र सिंह फर्त्याल, जगवीर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें