फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बचत:जंगली जानवरों ने चट कर दी फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगली जानवरों ने नष्ट की फसल, मुआवजे की मांग
विज्ञापन

बंदर और सुअरों से परेशान हैं बड़ोली, स्वांला, अमोड़ी समेत कई गांवों के किसान
अमर उजाला ब्यूरो
चंपावत। बडो़ली, स्वांला, अमोड़ी, बेलखेत, चल्थी, सिलाड़ समेत चंपावत विकासखंड के आधा दर्जन से अधिक गांव के लोगों के लिए जंगली जानवर सिरदर्द बने हुए हैं। इन गांवों में बंदर और सूअरों ने किसानों की सब्जियों की फसल चौपट कर दी है। परेशान किसानों ने वन विभाग व प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
घाटी वाले इन गांवों में आम, केले, आड़ूू के अलावा सब्जियों की काफी पैदावार होती है। लेकिन कि सानों की फसल सुअर व बंदर भारी पड़ रहे हैं। जयदत्त, खीमानंद, प्रकाश चंद्र, घनश्याम, जगदीश सक्टा आदि का कहना है कि बीते एक सप्ताह से यहां जंगली जानवरों ने रात में फसल को चौपट कर दिया है। शंकर सिंह, कमल सिंह, मोहन सिंह, दशरथ सिंह, सुरेश सिंह, कलावती देवी, सूरज राम, गिरीश राम, लाल सिंह, दिनेश चंद्र, त्रिलोक चंद्र, भुवन खर्कवाल आदि ने वन विभाग से जंगली जानवरों के उत्पात से निजात दिलाने के साथ ही किसानों को मुआवजे देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 05 सीपीटी 15पी

सुअर के हमले से घायल महिला की हालत खतरे से बाहर
क्षेत्र में जंगली जानवर सिर्फ फसल ही बर्बाद नहीं कर रहे हैं, बल्कि लोगों के लिए भी आफत बन रहे हैं। बड़ोली गांव में माता देवी (45) पत्नी दुर्गादत्त को एक सप्ताह पूर्व जंगल से घास लाते समय सूअर ने घायल कर दिया था। गंभीर रुप से घायल माता देवी को जिला अस्पताल लाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि माता देवी की हालत अब खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें