टनकपुर (चंपावत)। पिथौरागढ़ में एसओजी टीम द्वारा एक कैंटर से पकड़ी गई 222 पेटी अवैध शराब की गाज टनकपुर कोतवाली एवं चल्थी चौकी के पुलिस कर्मियों पर गिरी है।
विज्ञापन
ककरालीगेट बैरियर एवं चल्थी बैरियर पर बगैर चेकिंग के उक्त कैंटर को छोड़ने पर एसपी धीरेंद्र सिंह गुंज्याल ने टनकपुर में तैनात कांस्टेबल लाल बाबू और चल्थी चौकी के कांस्टेबल को लाइन हाजिर किंया है। उन पर ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने का आरोप है। बता दें कि रविवार को एसओजी टीम ने पिथौरागढ़ में कैंटर (यूके 04 सी ए/2907) में 222 पेटी अवैध शराब पकड़ी थी। जांच में पता चला कि उक्त कैंटर टनकपुर के ककरालीगेट बैरियर और चल्थी बैरियर से गुजरा था।