चंपावत। मुंबई के श्री कुंवर इंटरटेनमेंट के बैनर तले कुमाऊंनी और गढ़वाली गीतों के शूटिंग मंगलवार को महिलाओं की कलश यात्रा के फिल्मांकन के साथ समाप्त हो गई।
निदेशक और संगीतकार बीके सामंत की ओर से लोक संस्कृति, परंपराओं, धार्मिक आस्था से संबंधित पांच गानों की शूटिंग बीते 17 मार्च से जिले के विभिन्न स्थानों में की जा रही थी। म्यूजिक एलबम के निर्देशक अमित सैनी ने बताया कि पोस्ट प्रोडक्शन के कार्य के बाद जल्द ही म्यूजिक एलबम बाजार में आ जाएगा। कहा कि एलबम की रिलीज के बाद मुंबई के अन्य फिल्म निर्माता भी शूटिंग के लिए चंपावत जिले का रुख करेंगे।