फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रातभर अंधेरे में रहे पाटी के कई गांवों के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। बिजली गिरने से पाटी क्षेत्र के कई गांवों में बुधवार की रात साढे़ नौ बजे से बृहस्पतिवार को सायं साढे़ पांच बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


बुधवार रात करीब नौ बजे बिजली गिरने से धूनाघाट, कोटा, पोखरी, जोलाड़ी और खेतीखान में बिजली की लाइनों के झंपर गिर गए थे। जिससे संबंधित रौलमेल, बड़ेत, पाटी, गरसाड़ी, कूंण, चखड़िया, भुम्वाड़ी, करौली, बीसा बिगराकोट समेत कई जगहों में बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई थी। इसके अलावा कई जगहों पर बिजली के तारों के टूटने से जमीन पर पड़ी घास में भी आग लग गई थी। ऊर्जा निगम के कनिष्ठ अभियंता बीबी गहतोड़ी के नेतृत्व में दीपक भट्ट, योगेश अवस्थी, हीरानाथ ओली, राजेश कुमार, कैलाश मौनी, सुरेश ढेक आदि ने बृहस्पतिवार को मौके पर पहुंचकर दिन में करीब साढे़ पांच बजे बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुचारु की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें