फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील कर्मियों ने किया आधे दिन का कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर(चंपावत)। तहसील कर्मियों ने एसडीएम के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजकर कुछ लोगों पर बीते दिनों सड़क हादसे के बाद तहसील कार्यालय में तोड़फोड़ का प्रयास करने का आरोप लगाया। उन्होंने इसके विरोध में सोमवार को आधे दिन तक कार्य बहिष्कार किया।
विज्ञापन


कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन में कर्मियों ने कहा कि 8 मार्च को सेंट फ्रांसिस स्कूल की अगुवाई में निकले जुलूस के दौरान कुछ लोगों ने एसडीएम के साथ कथित अभद्रता करते हुए कार्यालय की खिड़कियों को तोड़ने का प्रयास किया। कर्मियों ने कहा है कि इससे कर्मियों में रोष व्याप्त है। ज्ञापन सौंपने वालों में जीवन सिंह मलवाल, राजेेंद्र कुमार, पीताम्बर दत्त जोशी, विरेंद्र लाल, जेआर टम्टा, सुनील बिष्ट शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें