फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिनी एडवेंचर फाउंडेशन कोर्स का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। पर्यटन विभाग और रियल एडवेंचर संस्था लोहाघाट द्वारा आयोजित दस दिनी एडवेंचर फाउंडेशन कोर्स शुरू हो गया है। पूल्ड आवास में शनिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट एवं रियल संस्था के निदेशक आशीष जोशी ने संयुक्त रूप से किया गया।

जिला पर्यटन अधिकारी ने भविष्य में इस प्रशिक्षण की उपयोगिता बताई और कहा कि सभी प्रतिभागी एक टीम भावना एवं अनुशासन में रहकर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। प्रशिक्षण में जिले के चारों विकास खंडों के 25 प्रतिभागी प्रतिभाग कर रहे हैं। जिसमें 19 छात्र एवं 6 छात्राएं शामिल हैं। दस दिनों में प्रतिभागी युवाओं को जीवन में साहसिक खेलों का महत्व की जानकारी देने के साथ-साथ टेंट पिचिंग, रैपलिंग, जुमारिंग, नॉटस, रिवर क्रासिंग, प्राथमिक चिकित्सा आदि की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षण लेने वालों में आरती, भावना, नीलम, मनीषा, सीमा, किरन, नीरज मिश्रा, सुनील जोशी, आनंद यादव, नीरज जोशी, गौतम, कमल किशोर, अक्षय कुुमार आदि प्रतिभागी शामिल हैं। जबकि प्रशिक्षण देने वालों में धन सिंह बिष्ट, राजेंद्र पुनेड़ा, सुरेश भट्ट, चंद्रकला, रितेश राय, दीपक, विनीत, विनोद गहतोड़ी आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें