फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्म चिकित्सा शिविर के लिए सवा पांच सौ से ज्यादा पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर। अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा 13 जनवरी से यहां राजकीय संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर में मर्म चिकित्सा शिविर लगाने की खबर के बाद से विभिन्न प्रकार के रोगों से पीड़ित लोगों में रोग से मुक्ति की उम्मीदें जगी है। डीएम डॉ. अहमद इकबाल की पहल लगाए जा रहे इस शिविर का फायदा उठाने को लोग उत्साह के साथ अपना पंजीकरण करा रहे हैं, जिसके मद्देनजर शिविर में काफी भीड़ उमड़ने संभावना है। लोहाघाट, चंपावत, टनकपुर, बनबसा, खटीमा, नानकमत्ता, सितारगंज आदि स्थानों से मरीज अपना पंजीकरण करा रहे हैं। पहाड़ के दुर्गम गांवों से भी लोग मर्म चिकित्सा शिविर के लिए अपना पंजीकरण करा रहे हैं। मर्म चिकित्सा के लिए 530 से ज्यादा मरीज पंजीकरण करा चुके हैं। मोबाइल फोन के माध्यम से या पंजीकरण केंद्रों में पहुंच कर कोई भी व्यक्ति मर्म चिकित्सा सुविधा का फायदा लेने को पंजीकरण करा सकता है। इसके लिए उसे अपना नाम, पता, रोग, मोबाइल नंबर दर्ज कराना होगा। अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त मर्म चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. सुनील कुमार जोशी मर्म चिकित्सा पद्धति से लोगों का उपचार करेंगे। मर्म चिकित्सा शिविर 13 से 15 जनवरी यानी तीन दिन चलेगा। इधर सोमवार को मर्म चिकित्सा शिविर की व्यवस्थाओं को लेकर अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोगियों की टीम ने बैठक कर मरीजों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं का निर्धारण किया। बाद में आयोजन स्थल राजकीय संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। शिविर स्थल में भी मरीजों के पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी। बैठक में अमर उजाला प्रतिनिधियों के अलावा लायंस क्लब अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, राजीव आर्य, डॉ. एम शाहिद, भुवन चंद्र जोशी, रूपेश प्रजापति, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचएस ह्यांकी, संयुक्त चिकित्सालय के नेत्र मितिज्ञ राजवीर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें