फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑल वैदर मार्ग में कार्य कर रहे मजदूर की हार्टअटैक से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। यहां बारहमासी मोटर मार्ग में कार्यरत एक मजदूर की हृदय गति रुकने से मौत हो गई है। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने बताया कि फरीदाबाद हरियाणा निवासी रामप्रभाव संगम (34) पुत्र मोहन राव टनकपुर-पिथौरागढ़ मार्ग में गुमौद के पास कार्यरत था।
विज्ञापन


रविवार रात अचानक सीने में दर्द होने पर रामप्रभाव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहाघाट लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया। डॉ. मंजीत सिंह ने बताया कि हृदय गति रुकने से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें