फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर से लंबी दूरी की रेल सेवा भी शुरू हो

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय ने टनकपुर से मुंबई, गुवाहाटी आदि लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों का भी संचालन शुरू किए जाने की मांग उठाई है। उन्होंने पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के प्रबंधक (सामान्य) को पत्र भेज कर इस संबंध में आग्रह किया है।
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष ने कहा है कि रेल हेड के अंतिम स्टेशन टनकपुर तक बड़ी रेल लाइन बिछाने का काम लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन अब तब रेल सेवा शुरू न हो पाई है। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा है कि उत्तर भारत के प्रसिद्ध मां पूर्णागिरि धाम में हर साल करीब 50 लाख यात्री देवी के दर्शन के लिए आते हैं।

उन्होंने उत्तर भारत से दक्षिण भारत को जाने वाले सैनिकों और अन्य यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए टनकपुर से दिल्ली, देहरादून, जम्मूतवी, गुवाहाटी, मुंबई, कानपुर, चेन्नई, जयपुर, जोधपुर के लिए भी एक्सप्रेस रेल सेवा शुरू कराने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें