फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात समस्या से निपटने को बनाई सोलर ट्रेन और मेट्रो ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। राज्य शैक्षिक एवं अनुसंधान परिषद (एससीईआरटी) की ओर से यहां जीआईसी परिसर में जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव में बाल वैज्ञानिकों की ओर से विभिन्न विषयों पर आकर्षक मॉडल पेश किए गए। मुख्य अतिथि सहित सभी निर्णायकों ने बाल वैज्ञानिकों की ओर से प्रस्तुत मॉडलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि सीडीओ एसएस बिष्ट ने शुभारंभ किया। उन्होंने बाल वैज्ञानिकों के प्रोत्साहन के लिए विज्ञान महोत्सव को उचित मंच बताया। इससे पूर्व जीजीआईसी की छात्राओं ने स्वागत गीत सहित विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जीआईसी बापरू की छात्रा मीनाक्षी का मॉडल विशेष आकर्षण रहा। उन्हाेंने यातायात समस्या से निपटने के लिए सोलर ट्रेन, मेट्रो ट्रेन का नमूना बनाया था। कार्यक्रम में डीईओ माध्यमिक डीएस राजपूत ने भी बाल वैज्ञानिकों का मार्गदर्शन किया। प्रधानाचार्य चंद्रप्रकाश गहतोड़ी की अध्यक्षता में जिला विज्ञान समन्वयक उम्मेद सिंह बिष्ट ने संचालन किया।

बीईओ अंशुल बिष्ट, महावीर सिंह, ललित मोहन बोहरा, नरेश जोशी, राजेंद्र गड़कोटी, नवीन पंत, प्रदीप जोशी, नवीन पांडेय ने भी विचार रखे। डॉ. धर्मेंद्र राठौर, डॉ. एमपी सिंह, डॉ. बीके सिंह, डॉ. एमपी जोशी, अनिल कुमार मिश्रा, डॉ. एसपी सिंह, आरके गोलकेला, मदन राणा, विवेक मौर्या, गोविंद बल्लभ, दीपक सोराड़ी, राधेश्याम खर्कवाल आदि ने मूल्यांकन किया। महोत्सव में जिले के विभिन्न स्कूलों के 160 बाल वैज्ञानिकों के साथ 100 मार्गदर्शक शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें