फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री लधौनधूरा मेले की तैयारियां जोरों पर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के बैजनाथ में श्री लधौनधूरा मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। बिरगुल के लधौनधूरा शिव मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर तीन नवंबर को मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले का शुभारंभ विधायक कैलाश गहतोड़ी सायं छह बजे शिव पूजन के साथ करेंगे।
विज्ञापन


मेला समिति अध्यक्ष कैलाश सिंह महराना, उपाध्यक्ष दीपक जोशी, बीरू बिष्ट, बंटी महराना आदि ने बताया कि यह मेला बिरगुल, गोली, चौड़ाख्याली, सीम, बुंगाख्याली, जाजर, उफेड़ा ख्याली, महर पिनाना, खरही, तलाड़ी, भिंगराड़ा, वैला, दयोकूड़ा, पचनई, ईजर, तल्ली खटोली, मल्ली खटोली, नंदोला, बुढ़ाखेत, रीठासाहिब, ओखलढूंगा, मिरतोला, पाली, घुरचुम आदि ग्राम पंचायतों के लोगों की पौराणिक धरोहर है। यह मेला चंपावत में चंद राजाओं के शासनकाल के समय से प्रतिवर्ष लगता आ रहा है।
विज्ञापन


मेले में आज भी संतान प्राप्ति के लिए वर मांगने की परंपरा है, जो महिलाएं सच्चे मन से शिव मंदिर में आती हैं उन्हें संतान की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें