फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीत स्वर मालिका पुस्तक का विमोचन हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। पाटी में संगीत स्वर मालिका का विमोचन किया गया। प्रमुख संगीतज्ञ पंडित टीकाराम सोराड़ी द्वारा लिखित पुस्तक स्वर मालिका का समारोह में विधायक पूरन सिंह फर्त्याल और सीहॉक ग्रुप के चेयरमैन व प्रमुख समाजसेवी नरेंद्र सिंह लडवाल ने किय्रा।
विज्ञापन


ब्लाक सभागार में हुए कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि पंडित सोराड़ी द्वारा लिखित यह पुस्तक संगीत के क्षेत्र में मील का पत्थर बताया। पाटी में संगीत महाविद्यालय होने के साथ ही इस क्षेत्र की संगीत में अग्रणी भूमिका रही है। सीहॉक के चेयरमैन ने कहा कि पंडित सोराड़ी की इस पुस्तक से संगीत प्रेमियों, संगीत के विद्यार्थियों को मदद मिलेगी। मां बाराही सुगम संगीत समिति के अध्यक्ष पुलिस विभाग से अवकाश प्राप्त पंडित टीकाराम सोराड़ी (77) ने कहा कि क्षेत्र में संगीत की कोई भी पुस्तक उपलब्ध नहीं होने से ही उनके मन में संगीत की पुस्तक संग्रह का विचार आया। इस पुस्तक में उन्होंने स्वर लिपि चिन्ह, अलंकार, तालों का परिचय, भजन, आरती के साथ समस्त रागों का वर्णन किया है। इस मौके पर पाटी के एसडीएम अनिल गर्ब्याल, पूर्व प्रमुख एलएस लमगड़िया उप खंड शिक्षाधिकारी मनीष बिष्ट, उदय प्रताप मिश्रा, तेज सिंह बिष्ट, खंड विकास अधिकारी सीएस मेवाड़ी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें