फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयोगात्मक उपकरणों के लिए 30 लाख देने का ऐलान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने राजकीय महाविद्यालय में जल्द ही एमएससी संकाय खुलवाने के साथ ही प्रयोगात्मक उपकरणों के लिए 30 लाख रुपये देने की घोषणा की। सोमवार को महाविद्यालय में कॅरिअर काउंसलिंग सत्र में प्रतिभाग करने पहुंचे विधायक ने छात्रों से विद्यार्थी जीवन में लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सजगता से प्रयास करने पर जोर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं के समाधान करने भरोसा दिलाया। कहा कि अब एमएससी करने के लिए यहां के छात्रों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. शीतल सिंह भंडारी ने छात्रों को कॅरिअर काउंसलिंग के सत्रों का लाभ उठाने को कहा। वहां मुकेश कलखुड़िया, भगवती, गिरीश गहतोड़ी, भुवन पांडेय, प्रशांत गहतोड़ी, मनोज तड़ागी, संजय रावत, योगेश पुनेठा, कमल रावत, डॉ. तनुजा बिष्ट, डॉ. सुमनकुमारी, डॉ. अलका, डॉ. बीपी ओली आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें