फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान से पानी, नलों में सूखा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। रविवार को झमाझम बारिश हुई। आसमान से खूब पानी बरसा, लेकिन जिला मुख्यालय के अधिकांश हिस्सों में रविवार को पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। इसके चलते लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन



मानसूनी बारिश शुरू होने के बावजूद इन दिनों यहां लोगों को रोज पानी नहीं मिल रहा है। जिला मुख्यालय के मोटर स्टेशन, गोरलचौड़ वार्ड, जीआईसी मोहल्ला सहित काफी बड़े हिस्से में रविवार को पेयजल की आपूर्ति नहीं हुई। इसके चलते पेयजल किल्लत से जूझ रहे लोगों को और अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि बारिश के बावजूद लोग पानी के लिए परेशान हैं। इधर, जल संस्थान के कनिष्ठ अभियंता एसएस थापा का कहना है कि पेयजल टैंकर की सफाई कराई गई है। इसके चलते कई मोहल्लों में पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी है। जेई थापा का कहना है कि सोमवार से पेयजल आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें